• October 18, 2023

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल, त्रिपुरा को भी मिला नया गवर्नर

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल, त्रिपुरा को भी मिला नया गवर्नर
Share

Odisha New Governor: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर ये जानकारी दी.

बयान में आगे कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है. दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास (Raghubar Das) और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे.

रघुवर दास फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वो 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं. वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ( Indra Sena Reddy Nallu) तेलंगाना से बीजेपी के नेता और राष्ट्रीय महासचिव हैं.

बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव है. इस समय राज्य में केसीआर के नेतृत्व में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. इसी दिन मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में भी मतों की गिनती होगी.



Source


Share

Related post

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव…

Share बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण राज्यों में भरोसेमंद चुनाव प्रबंधक बनने और मोदी सरकार के तीन कार्यकाल में…
महिला का शव साइकिल पर लादकर 15 किमी पैदल चले परिजन, थाने तक काटा बवाल, जानें पूरा मामला

महिला का शव साइकिल पर लादकर 15 किमी…

Share ओडिशा के बालासोर जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. पड़ोसियों से विवाद के…
गर्मी का चढ़ा पारा, ओडिशा में रिकॉर्ड 44.6 डिग्री सेल्सियस, जानें राजस्थान से दिल्ली तक का हाल

गर्मी का चढ़ा पारा, ओडिशा में रिकॉर्ड 44.6…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom मौसम विभाग: आने वाले दिनों में…