• September 20, 2024

Watch: रहमनुल्लाह गुरबाज ने शतक के बाद शेर की तरह दहाड़ते हुए फेंका बल्ला’, देखें वायरल वीडियो

Watch: रहमनुल्लाह गुरबाज ने शतक के बाद शेर की तरह दहाड़ते हुए फेंका बल्ला’, देखें वायरल वीडियो
Share

Rahmanullah Gurbaz Century Celebration: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 311 रनों का स्कोर बनाया. अफगानिस्तान के लिए ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतकीय पारी खेली. रहमनुल्लाह गुरबाज ने 110 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े. लेकिन रहमनुल्लाह गुरबाज ने शतक बनाने के बाद जिस अंदाज में जश्न मनाया, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है रहमानुल्लाह गुरबाज का सेलीब्रेशन…

दरअसल, जब रहमानुल्लाह गुरबाज 99 रनों के स्कोर पर थे तो काफी दबाव में नजर आए. लेकिन साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम के खिलाफ गुरबाज ने 34वें ओवर की चौथी गेंद पर स्वीप शॉट लगाकर चौके साथ अपना शतक पूरा किया. इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और जोर से चिल्लाए. साथ ही उन्होंने अपना बल्ला नीचे गिरा दिया और घुटने पर बैठ कर शारजाह के मैदान को चूम लिया. अब सोशल मीडिया पर रहमानुल्लाह गुरबाज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अफगानिस्तान के पास सीरीज जीतने का मौका…

बताते चलें कि अफगानिस्तान ने सीरीज के पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को आसानी से हरा दिया. साउथ अफ्रीकी टीम को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस तरह राशिद खान की अगुवाई वाली अफगान टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. आज अफगानिस्तान टीम साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे 22 सितंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें-

IND vs BAN: बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह साबित हो रहा है चेपॉक का विकेट! दूसरे दिन बन गया खास रिकॉर्ड

IND vs BAN: भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस और लाचार शाकिब अल हसन को अजीब टोटके का सहारा!




Source


Share

Related post

एक देश, 3 टीमें… पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम

एक देश, 3 टीमें… पूरी तरह से बदल…

Share पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने देश की टीमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में दिख रहा…
पहली ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा; बड़े-बड़े दिग्गज पीछे

पहली ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा…

Share गुरनूर बराड़ ने अपनी डेब्यू सीरीज में इतिहास रच दिया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज…
इंतजार खत्म! आ गई ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा की वापसी की तारीख, इस लीग में लेंगे हिस्सा

इंतजार खत्म! आ गई ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा…

Share भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया.…