• January 13, 2024

‘रामरज’ का उपहार, बनाएगा प्राण प्रतिष्ठा को यादगार! विशिष्ट मेहमानों के लिए जन्मभूमि ट्रस्ट ने

‘रामरज’ का उपहार, बनाएगा प्राण प्रतिष्ठा को यादगार! विशिष्ट मेहमानों के लिए जन्मभूमि ट्रस्ट ने
Share

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कई खास तैयारियां की जा रही हैं. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए तैयारी शुरू हो चुकी हैं. इस बीच खबर सामने आई है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ट मेहमानों को उपहार में ‘रामरज’ दी जाएगी. 

ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित होने वाले सभी मेहमानों को यादगार उपहार देने की योजना बनाई गई है. सभी अतिथियों को राम मंदिर की खुदाई में निकली मिट्टी (रामरज) उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी. प्रसाद के रूप में सभी अतिथियों को देसी घी से बने विशेष मोतीचूर के लड्डू भी दिए जाएंगे.

ट्रस्ट के उपहार में और क्या चीजें?

राम जन्मभूमि की मिट्टी को विशेष बक्से में सावधानीपूर्वक पैक किया जाएगा. इस पवित्र मिट्टी का उपयोग घर के बगीचों में या फिर गमलों में किया जा सकता है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जूट के थैले में 15 मीटर की राम मंदिर की तस्वीर भेंट की जाएगी. 

सुरक्षा की विशेष तैयारी

राम मंदिर कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसे लेकर खास सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है. दिल्ली पुलिस से लेकर कई केंद्रीय एजेंसी भी इस समारोह को लेकर अलर्ट पर है. साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

विपक्षी नेताओं ने कार्यक्रम में जाने से किया मना

राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने से कई विपक्षी नेताओं ने मना कर दिया. सबसे पहले सीपीआई (एम) के नेता सीताराम येंचुरी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया था. इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया था. 

कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा था कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: ‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चारों शंकराचार्य के न जाने की बात झूठी, कुछ शंकराचार्य जाएंगे अयोध्या’, बोले बाबा रामदेव



Source


Share

Related post

‘Nothing Can Shame Us Now’: Ram Temple Donation Theft Row Marks Nadir Of Indian Integrity, Says Allahabad HC Judge 

‘Nothing Can Shame Us Now’: Ram Temple Donation…

Share Last Updated:July 22, 2026, 05:25 IST The sharp observations emerged during a ruling on executive demolitions, commonly…
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया

चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें…

Share राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद देश में…
“ये दिन आएगा, कभी नहीं सोचा था…” दान चोरी के आरोपों पर फूटा राम मंदिर की लड़ाई लड़ने वाले शख्स का गुस्सा

“ये दिन आएगा, कभी नहीं सोचा था…” दान…

Share अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित दान चोरी के आरोपों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा…