• July 1, 2026

SEBI ने शुरू की नई हेल्पडेस्क सुविधा, अब आसानी से कर सकेंगे सेटलमेंट के लिए आवेदन

SEBI ने शुरू की नई हेल्पडेस्क सुविधा, अब आसानी से कर सकेंगे सेटलमेंट के लिए आवेदन
Share

SEBI Helpdesk: SEBI (Securities and Exchange Board of India) यानी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने कानूनी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में एक काम किया है. जिससे अब बाजार में काम करने वाले दिग्गजों, ब्रोकर्स और कंपनियों का काम थोड़ा आसान हो सकता है. सेबी के इस कदम के बाद से अब अगर किसी व्यक्ति या कंपनी को SEBI के पास सेटलमेंट के लिए आवेदन करना है, तो अब ये प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी. इसके लिए बाजार नियामक SEBI ने एक नई हेल्पडेस्क सुविधा शुरू की है.

अब सेटलमेंट होगा आसान
SEBI के मुताबिक, ये हेल्पडेस्क लोगों को सेटलमेंट आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया समझने और आवेदन सही तरीके से भरने में मदद करेगी. इस सुविधा के इस्तेमाल के लिए SEBI ने एक यूजर मैनुअल भी जारी किया है, जिसे उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है. इसके जरिए इच्छुक आवेदक मैनुअल में बताए गए तरीके से हेल्पडेस्क पर अपने सवाल भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 500 Rupees News: आपका पांच सौ का नोट असली है या नकली? RBI ने बताया नोट पर छिपा ‘सीक्रेट’ फीचर, ऐसे पहचानें

हेल्पडेस्क सुविधा में क्या- क्या होगा?

  • इस हेल्पडेस्क के जरिए लोग सेटलमेंट आवेदन दाखिल करने में मदद ले सकेंगे.
  • सेटलमेंट के लिए इंडिकेटिव सेटलमेंट अमाउंट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
  • अपने पेंडिंग आवेदन का स्टेटस भी देख सकेंगे.
  • हेल्पडेस्क के जरिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब मिल पाएंगे.

SEBI का कहना है…
इस सुविधा का शुभारंभ करने पर SEBI का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सेटलमेंट आवेदन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और ज्यादा सुविधाजनक बनाना है, ताकि आवेदकों को कम परेशानी हो और वो आसानी से अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकें.

ये भी पढ़ें: कहीं खुशी-कहीं गम! 1 जुलाई को LPG-पेट्रोल हुआ सस्ता तो ये सुविधाएं हुई महंगी, देखें लिस्ट

क्यों है हेल्पडेस्क की जरूरत?
बता दें कि शेयर बाजार में जब भी कोई कंपनी या व्यक्ति सेबी के नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनके ऊपर दंडात्मक  कार्यवाही होती है. यदि किसी व्यक्ति को ये दंड नहीं भुगतना है, तो उसके लिए सोबी ने ही एक तोड़ भी निकाला है. ये तोड़ है ‘सेटलमेंट प्रोसीडिंग्स रेगुलेशंस, 2018’, इसके तहत यदि व्यक्ति या कंपनी दंड से बचना चाहते हैं तो उन्हें एक तय जुर्माना भरकर मामले को बंद करना होता है. इसे ही सेटलमेंट कहा जात है. इसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सेबी नेनई हेल्पडेस्क की शुरुआत की है.



Source


Share

Related post

अब इतने बजे तक चलेगा शेयर बाजार? SEBI…

Share अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते है, तो ट्रेडिंग टाइम से जुड़ी यह खबर आपके…
Sebi Plans Full Review of SME IPO Framework; Flags Trading, Market-Making and Cost Concerns

Sebi Plans Full Review of SME IPO Framework;…

Share News business markets Sebi Plans Full Review of SME IPO Framework; Flags Trading, Market-Making and Cost Concerns…
Sebi Plans Full Review of SME IPO Framework; Flags Trading, Market-Making and Cost Concerns

Sebi Slaps Rs 1 Crore Penalty On CDSL…

Share Last Updated:July 20, 2026, 20:30 IST The market regulator said CDSL failed to fix key cybersecurity gaps…