• May 4, 2024

हेनरिक क्लासेन ने दिखाया ‘बड़प्पन’, फैन को खास ‘तोहफा’ देकर जीता दिल, वीडियो वायरल 

हेनरिक क्लासेन ने दिखाया ‘बड़प्पन’, फैन को खास ‘तोहफा’ देकर जीता दिल, वीडियो वायरल 
Share

Heinrich Klaasen Gift To Fan: हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. क्लासेन ने अब तक अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से फैंस का खूब दिल जीता है. लेकिन, अब उन्होंने स्टैंड में बैठे एक फैन को खास ‘तोहफा’ देकर उसका दिल जीत लिया. क्लासेन का फैन को तोहफा देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो वाकई दिल जीत लेने वाला है. 

क्लासेन के इस शानदार जेस्चर का वीडियो सनराइजर्स हैदराबाद के सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लासेन दर्शक दीर्घा के करीब खड़े होते हैं. वह पहले अपने गलव्स और फिर हेलमेट उठाते हैं. इस दौरान वह अपने सिर पर कैप लगाए होते हैं. 

क्लासेन जा ही रहे होते हैं, लेकिन एक फैन को देख वह वापस मुड़ जाते हैं और उसके करीब जाकर अपने सिर से कैप उतारते हैं और फेंककर फैन को देते हैं. क्लासेन से कैप मिलने के बाद फैन काफी खुश नज़र आता है. वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा गया, “क्लासेन की तरफ से एक जेस्चर जो बिल्कुल सही एहसास देगा. 

शानदार फॉर्म में है हैदराबाद, क्लासेन कर रहे ताबड़तोड़ बैटिंग 

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के इस सीज़न में शानदार फॉर्म में दिख रही है. टीम ने अब तक 10 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 6 में जीत दर्ज की और 4 गंवाए. टीम 12 प्वाइंट्स और +0.072 के नेट रनरेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर मौजूद हैं. 

गौरतलब है कि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन भी बेहद ही शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. क्लासेन ने अब तक 10 मैचों की 10 पारियों में 48.14 की औसत और 189.33 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 337 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकल चुके हैं. क्लासेन 12 चौके और 31 छक्के लगाए हैं. 

 

 ये भी पढ़ें…

KKR के खिलाफ हार्दिक पांड्या से हुई बड़ी चूक, तो मुंबई इंडियंस थिंक टैंक पर जमकर बरसे ग्रीम स्मिथ और शेन वॉटसन




Source


Share

Related post

घूमा कैमरा, गंभीर के ‘मास्टरप्लान’ की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा

घूमा कैमरा, गंभीर के ‘मास्टरप्लान’ की खुली पोल;…

Share गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन एक ऐसा वीडियो…
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए…

कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता…

Share भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया…

Share फैंस का ऐसा मानना है कि मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की श्रीलंका से कुछ निजी दुश्मनी है.…