• September 13, 2023

तेलंगाना में कांग्रेस पर बरसीं केसीआर की बेटी के कविता, सिर्फ चुनाव की वजह से झूठे वादे कर…

तेलंगाना में कांग्रेस पर बरसीं केसीआर की बेटी के कविता, सिर्फ चुनाव की वजह से झूठे वादे कर…
Share

K Kavitha On Congress: तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता ने बुधवार (13 सितंबर) को कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई घोषणा की, लेकिन ये बेकार और शर्मनाक है. 

तेलंगाना के सत्ताधारी दल भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधान परिषद सदस्य के. कविता ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की  मीटिंग को लेकर कहा, ”हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी. इन्होंने (कांग्रेस) ने कई ऐलान किए, लेकिन सभी बेकार है. कई योजना तेलंगाना में पहले ही हो चकी है.”

कांग्रेस पर क्या कहा?
बीआरएस नेता के. कविता (K Kavitha) ने  आगे कहा कि पूरी तरह से भ्रष्ट नेताओं और विचारधारा से कांग्रेस प्रभावित है. वे विचारों से भ्रष्ट हैं. आज वे 4 हजार रुपये की पेंशन का वादा कर रहे हैं. तेलंगाना में सिर्फ चुनावों के कारण वे इन चीजों का वादा कर रहे हैं. 

कांग्रेस की कब मीटिंग है?
इस साल के आखिर में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारियों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार (16 सितंबर) को हैदराबाद में सीडब्ल्यूसी (CWC) की बैठक बुलाई है. 

बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले महीने पार्टी के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय सीडब्ल्यूसी (CWC) का पुनर्गठन किया था. समिति में 84 सदस्यों को शामिल किया गया था, जिनमें शशि थरूर और आनंद शर्मा समेत जी 23 समूह के कुछ नेता भी शामिल थे, जो पहले पार्टी नेतृत्व की आलोचना कर चुके हैं.

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Telangana Assembly Elections: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, जानें कब और कितने राउंड में हो सकते हैं चुनाव




Source


Share

Related post

BJP-JD(S) to put up joint fight to demand Nagendra’s ouster

BJP-JD(S) to put up joint fight to demand…

Share B. Nagendra | Photo Credit: File photo Upping the ante on its demand for the sacking of…
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से…

Share कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली को उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले…
Manjalpur Bypoll Results: BJP Retains Seat As Satish Patel Wins By 30,630 Votes

Manjalpur Bypoll Results: BJP Retains Seat As Satish…

Share Last Updated:August 03, 2026, 17:41 IST BJP’s Satish Patel retained Gujarat’s Manjalpur Assembly seat, defeating Congress’ Bhikhabhai…