• December 11, 2025

भारत पर टैरिफ से गुस्से में अमेरिकी राजनेता , ट्रंप को दे डाली चेतावनी- ‘ऐसे कोई…’

भारत पर टैरिफ से गुस्से में अमेरिकी राजनेता , ट्रंप को दे डाली चेतावनी- ‘ऐसे कोई…’
Share

अमेरिकी ने तमाम देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया है, इस लिस्ट में भारत का भी नाम शामिल है. टैरिफ से पैदा हुआ तनाव को कम करने के लिए दोनों देश लगातार बातचीत कर रहे हैं, हालांकि इसका परिणाम फिलहाल नजर नहीं आ रहा है. इस बीच अमेरिका के कई राजनेता भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर ट्रंप से नाराज हैं. यूनाइटेड स्टेट्स की रिप्रेजेंटेटिव प्रमिला जयपाल ने कहा कि हम टैरिफ को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. ये टैरिफ इंडिया की इकॉनमी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. ये अमेरिकन बिजनेस और कंज्यूमर्स को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं.

प्रमिला जयपाल ने कहा कि पिछले हफ़्ते ही मैंने वाशिंगटन स्टेट में एक फैमिली-ओन्ड कंपनी की बात सुनी, जो इंडिया से आने वाले एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स का बिजनेस करती है. उन्होंने मुझे बताया कि वे लोग 120 सालों से काम कर रहे हैं. अब ये टैरिफ उनके बिजनेस के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है. वे बढ़ी हुई कॉस्ट को पूरा करने के लिए या तो अपना प्रोडक्शन छोटा करने या ऑफ़शोर करने पर विचार कर रहे हैं.

अमेरिकी प्रतिनिधि सिडनी कामगार-डोव का बयान

अमेरिकी प्रतिनिधि सिडनी कामगार-डोव ने भी टैरिफ का विरोध करते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन ने वह रिश्ता बिगाड़ दिया है, जो दशकों की मेहनत से मजबूत हुआ था. उन्होंने कहा कि ये टैरिफ भारत को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं. ट्रंप की नीतियों ने दोनों देशों की शीर्ष-स्तरीय बैठकों को पटरी से उतार दिया है. 50% शुल्क लगाना भारत को अलग-थलग करने जैसा कदम है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत पर रूसी तेल के आयात को लेकर लगाया गया 25% टैरिफ भी सही नहीं है, जबकि अमेरिका में कुछ लोग रूस के साथ गुप्त सौदों की कोशिश कर रहे हैं.

H-1B वीज़ा की नई फीस भी विवादों में

कामगार ने इस बात पर भी चिंता जताई कि H-1B वीज़ा पर 100,000 डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) की फीस लगाने से उन भारतीय पेशेवरों को झटका लगेगा, जिन्होंने विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा और कला के क्षेत्र में अमेरिका को नई ऊंचाइयां दी हैं.

क्या भारत को अमेरिका से दूर धकेला जा रहा है?

कामगार ने चेतावनी दी कि गलत नीतियां भारत जैसे रणनीतिक साझेदार को दूर कर सकती हैं. इसका फायदा चीन और रूस जैसे देश उठाएंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से कोई नोबेल नहीं मिलता, बल्कि साझेदारी टूटती है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..’ , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे

Source

Share

Related post

‘I Won The Election’: Trump Claims 24,000 Noncitizens Voted Illegally In 2020

‘I Won The Election’: Trump Claims 24,000 Noncitizens…

Share News world ‘I Won The Election’: Trump Claims 24,000 Noncitizens Voted Illegally In 2020 Last Updated:August 19,…
Trump clears foreign shipyards to build US warships – what it means for India

Trump clears foreign shipyards to build US warships…

Share US Navy’s Arleigh Burke-class guided-missile destroyer USS Carney (DDG 64) transits the Suez Canal. (Image credit: US…
Let The Wind Blow, I Guess? Trump’s Fuller Hair Has Internet In Meme Mode

Let The Wind Blow, I Guess? Trump’s Fuller…

Share News world Let The Wind Blow, I Guess? Trump’s Fuller Hair Has Internet In Meme Mode Last…