• July 31, 2023

बंगाल विधानसभा में मणिपुर पर प्रस्ताव पेश, बीजेपी बोली- टुकड़े-टुकड़े गैंग और INDIA बराबर

बंगाल विधानसभा में मणिपुर पर प्रस्ताव पेश, बीजेपी बोली- टुकड़े-टुकड़े गैंग और INDIA बराबर
Share

West Bengal Assembly Introduced Resolution: मणिपुर हिंसा का मामला बीते तीन महीनों से सुर्खियों में है. विपक्ष लगातार केंद्र और मोदी सरकार से जवाब मांग रहा है. प्रधानमंत्री मोदी से मणिपुर मामले में सदन में बोलने की मांग की जा रही है. इस बीच बंगाल विधानसभा में मणिपुर पर एक प्रस्ताव पेश हो गया है. इसके बाद सदन में बीजेपी विधायकों को बोलने का मौका भी दिया गया. 

बीजेपी विधायक शंकर घोष ने कहा, बंगाल की सरकार कितनी गंभीर है ये इससे पता चलता है कि इसका समय कम कर दिया गया है. पहले दो घंटे का समय दिया गया था जिसे सदन की सहमति से एक घंटा किया गया था. 

वहीं बीजेपी के हिरनमय चट्टोपाध्याय ने कहा, टुकड़े-टुकड़े गैंग और INDIA बराबर है. मणिपुर पर चर्चा हो रही है तो फिर राजस्थान पर चर्चा क्यों नही हो रही है. आपको अपना राज्य नहीं दिख रहा है. ममता बनर्जी को मणिपुर, यूपी, महाराष्ट्र, असम दिख जाता है लेकिन बंगाल की हिंसा नहीं दिखती है.

‘मणिपुर एक दूसरे राज्य और विधानसभा का मामला’

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘मणिपुर एक दूसरे राज्य और विधानसभा का मामला है. जब वहां पर कोई समस्या होगी तो संसद मे इसपर बहस हो सकती है लेकिन किसी राज्य को अधिकार नहीं है कि वो इसपर बहस कर सके. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इसपर सुनवाई हो रही है. ये आपने राजनीतिक फायदे के लिए किया है. सिर्फ INDIA लिख देने से ही इंडिया नहीं हो जाता है. 2021 से लेकर अभी तक जो मौत हुई है उसपर कभी चर्चा नहीं हुई है.’

इसके बाद ममता बनर्जी ने भी विधानसभा में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “Dont talk like rubbish. बीजेपी को कोई कुछ नहीं बोल सकता. मीडिया की स्वतंत्रता से समझौता किया जा रहा है और भारत जल रहा है. बीजेपी बेटी जलाओ और बेटी हटाओ कर रही है. मुझे बीजेपी से ज्ञान नहीं चाहिए.”

ये भी पढ़ें-

‘वहां कोई त्रिशूल नहीं… ज्ञानवापी पर कानूनी हक मुसलमानों का’, सीएम योगी के बयान पर शफीकुर्रहमान का दावा



Source


Share

Related post

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली को भी मिला टिकट

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों…

Share पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्टी जारी कर दी है.…
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती

हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से…

Share तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निष्कासित और जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने बंगाल विधानसभा…
‘Will hunt you down’: TMC’s Manirul Islam browbeats EC over SIR; threatens to ‘teach a lesson’ | India News – The Times of India

‘Will hunt you down’: TMC’s Manirul Islam browbeats…

Share NEW DELHI: Trinamool Congress leader Manirul Islam on Wednesday said the Election Commission will be “hunted down…