• August 8, 2023

रवींद्र जडेजा ने दिखाया अपना एक और टैलेंट, अमेरिका की सड़कों पर ठुमके लगा जीता सभी का दिल

रवींद्र जडेजा ने दिखाया अपना एक और टैलेंट, अमेरिका की सड़कों पर ठुमके लगा जीता सभी का दिल
Share

Ravindra Jadeja Dancing: भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां पर टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब दोनों ही टीमों के बीच में टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस दौरे पर वनडे और टेस्ट टीम में टीम इंडिया का हिस्सा रहने वाले रवींद्र जडेजा इस समय अमेरिका में अपने परिवार के साथ एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले मिले एक छोटे से ब्रेक का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं.

34 साल के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने उनके एक अनदेखे टैलेंट से सभी फैंस को रूबरू कराया है. रिवाबा ने अपने इंस्टाग्राम पर जडेजा का डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें जडेजा भारतीय सॉन्ग मुकाबला….मुकाबला पर थिरकते हुए नजर आए हैं. रिवाबा ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा कि मिस्टर RJ के हिडेन टैलेंट के बारे में पता चला.

रवींद्र जडेजा का यह वीडियो पोस्ट होने के बाद फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें वह जडेजा के इस नए टैलेंट को देखकर जहां हैरान हुए. वहीं उन्होंने उनके डांस मूव की तारीफ भी की है.


एशिया कप में अब आयेंगे खेलते हुए नजर

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के बाद अपनी अगली सीरीज आयरलैंड के दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज के तौर पर खेलनी है. इस दौरे के लिए एक युवा भारतीय टीम का एलान किया गया है. वहीं रवींद्र जडेजा आगामी एशिया कप में खेलते हुए नजर आयेंगे. इसके अलावा वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनके प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है.

 

यह भी पढ़ें…

MS Dhoni क्रिकेट के अलावा बाकी चीजों से कितनी कमाई करते हैं? जानकर रह जाएंगे हैरान




Source


Share

Related post

Florida woman drives pickup truck over Lamborghini in parking lot in viral video: ‘Insurance company fuming’ – The Times of India

Florida woman drives pickup truck over Lamborghini in…

Share A Florida parking lot has become the scene of a viral clip that looks almost staged at…
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पहुंचे भारतीय टैंकरों ने लिया यू-टर्न, ईरान के दावे के बाद भी क्या सब कुछ ठी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पहुंचे भारतीय टैंकरों ने लिया…

Share ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने का दावा किए जाने के बावजूद हालात अब भी…
Karan Johar drops his phone in front of Meryl Streep: Jokes ‘I’ll never change it now’ | – The Times of India

Karan Johar drops his phone in front of…

Share Famed director Karan Johar’s encounter with Meryl Streep and Anne Hathaway during their Tokyo promo tour for…