• December 9, 2023

हो गया कंफर्म! ‘ब्रह्मास्त्र 2′ में देव का रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, बनेंगे रणबीर कपूर

हो गया कंफर्म!  ‘ब्रह्मास्त्र 2′ में  देव का रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, बनेंगे रणबीर कपूर
Share

Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिवा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं इस फिल्म की रिलीज़ के बाद से फैंस इसके सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच कई बार ऐसे रूमर्स फैलें कि अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2 में देव की भूमिका रणवीर सिंह निभाएंगें. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्टों में कयास लगाए गए कि ऋतिक रोशन या कन्नड़ एक्टर यश इस रोल को निभा सकते हैं. हालांकि ऑफिशियली किसी के भी नाम को कंफर्म नहीं किया गया था. लेकिन अब एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2 में देव के किरदार के लिए हां कर दी है.

‘ब्रह्मास्त्र 2’ में रणवीर सिंह निभाएंगें रणबीर के पिता का किरदार?
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र से जानकारी मिली है कि, ”रणवीर सिंह को ब्रह्मास्त्र 2 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना है और वह भूमिका रणबीर कपूर के पिता देव की है. उन्हें न सिर्फ रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है बल्कि उन्होंने साइन भी कर दिए हैं. दूसरे पार्ट की स्क्रिप्टिंग अभी भी प्रोग्रेस में है और फिल्म 2025 में शुरू होने की उम्मीद है. फिलहाल, अयान मुखर्जी ‘वॉर 2’ में बिजी हैं और रणवीर भी इस साल ‘बैजू बावरा’ की शूटिंग शुरू करेंगे. इसलिए, ब्रह्मास्त्र 2 कब फ्लोर पर आएगी यह अभी भी क्लियर नहीं है.

‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग कब शुरू करेंगे रणवीर सिंह? 
रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने ये भी कहा,“अगर सब कुछ ठीक रहा, तो रणवीर 2024 के मिड में संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा की शुरुआत करेंगे. वहीं पहले ये कहा गया था कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू होगी, अब कहा जा रहा है कि डॉन 3 लगभग उसी समय फ्लोर पर जाएगी. ऐसे में रणवीर पहले ‘डॉन 3’ और फिर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग करेंगे.”

‘ब्रह्मास्त्र’ साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म है
‘ब्रह्मास्त्र’ की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी. फिल्म के वीएफएक्स और सोट्री को काफी सराहना मिली थी. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लीड रोल प्ले किया ता जबकि शाहरुख खान ने फिल्म में कैमियो किया था. ब्रह्मास्त्र 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी जिसने दुनिया भर में 431 करोड़ रुपये कमाए थे. भारत में ब्रह्मास्त्र ने 269.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

यह भी पढ़ें: अपनी सौतन Helen और बच्चों संग Salman Khan की मां सलमा खान ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, काटा थ्री टियर केक, दामाद अतुल ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक



Source


Share

Related post

Bobby Deol recalls refusing intimate scene with Manisha Koirala in ‘Gupt’, says ‘she ate so many onions’

Bobby Deol recalls refusing intimate scene with Manisha…

Share Bobby Deol recently recalled fun memories with his co-stars. He spoke about stomach-talk irritating Twinkle Khanna, fighting…
Ranbir Kapoor says Ramayana changed his value system: ‘Raha made me a better person and Ramayana wanted me to be better for Raha’

Ranbir Kapoor says Ramayana changed his value system:…

Share Actor Ranbir Kapoor and filmmaker Nitesh Tiwari have opened up about the emotional and creative journey behind…
बैन से पहले रणवीर सिंह ने बंद कमरे में चली थी बड़ी चाल, 10 करोड़ कैश और 25 करोड़ डिस्काउंट का ऑफर

बैन से पहले रणवीर सिंह ने बंद कमरे…

Share ‘डॉन 3’ विवादों में घिरी है. फिल्म को पहले रणवीर सिंह लीड रोल निभाने वाले थे. लेकिन…