• October 11, 2024

दक्षिणी लेबनान से भागकर बेरूत पहुंचा परिवार, फिर भी नहीं बची जान, एयर स्ट्राइक में हुई मौत

दक्षिणी लेबनान से भागकर बेरूत पहुंचा परिवार, फिर भी नहीं बची जान, एयर स्ट्राइक में हुई मौत
Share

Israel Hezbollah Conflict: इजरायल और हिजबुल्लाह के लड़ाकों के बीच जंग जारी है. इजरायली डिफेंस फोर्स ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को बेरूत में की एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के एक और कमांडर को ढेर कर दिया है. इस बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी चौंकाने वाली है.

दक्षिणी लेबनान में रह रहा एक परिवार इजरायली हमलों से अपनी जान बचाने के लिए बेरूत भागा था. हालांकि, बेरूत जाकर भी वो मौत को चकमा नहीं दे सका. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, बेरूत में हुई इजरायली एयर स्ट्राइक में ये पूरा परिवार मौत की नींद सो गया. इस घटना ने मिर्ज़ा ग़ालिब की शायरी को चरितार्थ किया है “कोई उम्मीद बर नहीं आती मौत का एक दिन मुअय्यन है” परिवार अपनी जान की आस लिए दूर ठिकाने में बैठ खुद को महफूज समझ रहा था, लेकिन हुआ वही जिसका डर था.

थमने को तैयार नहीं इजरायल

हमलों के बीच नागरिकों के बीच डर और असुरक्षा बढ़ रही है और अस्पतालों में घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति पर नजर रखे हुए है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की जा रही है. गुरुवार को एक अलग हमले में IDF ने दक्षिणी लेबनान में UN शांति सैनिकों पर भी गोलीबारी की और उनमें से दो को घायल कर दिया, जिसकी रूस से लेकर इटली तक ने निंदा की है. वहीं, भारत ने भी गहरी चिंता जताई है.

रक्षा मंत्री का दावा घातक होगी प्रतिक्रिया

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, यूनिफिल ने बताया कि उसके मुख्यालय और कई ठिकानों पर इजरायली सेना द्वारा कई बार हमला किया गया है. बयान के अनुसार, एक इजरायली टैंक ने दक्षिणी लेबनान के एक शहर नक़ौरा में यूनिफिल के मुख्यालय में एक अवलोकन टॉवर को सीधे निशाना बनाया.

इसके अलावा इलाके के पास शांति सैनिकों के शेल्टर बंकर्स पर हमला किया गया, जिससे व्हीकल्स और कम्युनिकेशन सिस्टम्स को नुकसान पहुंचा है. इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने घोषणा की कि ईरानी मिसाइल हमले पर इजरायल की प्रतिक्रिया ‘घातक’ और ‘आश्चर्यजनक’ दोनों होगी.

ये भी पढ़ें: Israel Iran War: इजरायल करेगा ईरान के न्यक्लियर पावर प्लांट पर हमला? जानिए पूर्व पीएम ने क्या कहा



Source


Share

Related post

ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया

ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT…

Share इजरायल और अमेरिकी मीडिया ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के बीच एक रिपोर्ट को लेकर विवाद पैदा हो गया…
Israel, Lebanon agree to renew ceasefire; create Lebanese security zones

Israel, Lebanon agree to renew ceasefire; create Lebanese…

Share Israel and Lebanon on Tuesday agreed to renew a ceasefire and establish a number of pilot security…
अमेरिकी सांसदों ने चीन को बताया बड़ा खतरा, ट्रंप प्रशासन को दी भारत से गहरे जुड़ाव की सलाह

अमेरिकी सांसदों ने चीन को बताया बड़ा खतरा,…

Share अमेरिकी सीनेटरों के दो-पार्टी समूह ने एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें चीन को अमेरिका का सबसे…