• December 30, 2024

‘रूस ने खाई प्लेन क्रैश के जिम्मेदारों को सजा देने की कसम’, अजरबैजान ने किया दावा

‘रूस ने खाई प्लेन क्रैश के जिम्मेदारों को सजा देने की कसम’, अजरबैजान ने किया दावा
Share

Azerbaijan Plane Crash:  अजरबैजान एयरलाइंस का विमान 25 दिसंबर को क्रैश हो गया. इस विमान हादसे का जिम्मेदार अजरबैजान ने रूस को ठहराया है. हालांकि, इसको लेकर रूस ने कसम खा ली है कि वह प्लेन क्रैश के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर दिलाएगा. सोमवार (30 दिसंबर, 2024) को अजरबैजान के महाधिवक्ता ने इस बात की जानकारी दी कि रूस की जांच एजेंसी ने उनसे वादा किया है कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. 

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने ये मांग की थी कि रूस कजाकिस्तान में हादसे का शिकार हुए इस विमान पर गलती से गोली चलाने की जिम्मेदारी ले. हादसे का शिकार हुए प्लेन में 67 यात्री सफर कर रहे थे, जिसमें से 38 लोगों की मौत हो गई थी.

रूस ने मांगी माफी

रूसी अधिकारियों की ओर से ये क्लियर नहीं किया गया है कि प्लेन पर उनकी एयर डिफेंस मिसाइल ने हमला किया था. हालांकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से माफी मांगी है, लेकिन रविवार (29 दिसंबर, 2024) को अलीयेव ने रूस पर मामले को कवर अप करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि रूसी अधिकारी इस पूरे हादसे को कवर अप करने की कोशिश कर रहे हैं.  

‘रूस की ओर से क्या गया हमला’

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अजरबैजान के महाधिवक्ता ने मीडिया पर कहा, “हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि प्लेन को रूस की ओर से मार गिराया गया है. हम ये नहीं कह रहे हैं कि रूस ने ऐसा जानबूझकर किया है, लेकिन ऐसा उन्हीं की ओर से किया गया है.  



Source


Share

Related post

‘Half A Million Dead’: UK Intelligence Reveals Shocking Estimate Of Russian Military Fatalities In Ukraine

‘Half A Million Dead’: UK Intelligence Reveals Shocking…

Share Last Updated:May 28, 2026, 06:30 IST The sheer volume of estimated fatalities points to a systemic reliance…
रोमानियाई जेट ने एस्टोनिया के ऊपर उड़ रहे विमान को मार गिराया, यूक्रेनी ड्रोन होने का दावा

रोमानियाई जेट ने एस्टोनिया के ऊपर उड़ रहे…

Share टालिन के एस्टोनिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रोमानियाई जेट ने एस्टोनिया के ऊपर…
सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाक, चीन से मांगा एडवांस्ड परमाणु पनडुब्बियां

सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाक, चीन…

Share पाकिस्तान और चीन के बीच एक संभावित रणनीतिक सौदे को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. अमेरिका…