• May 30, 2026

हनी सिंह के 5 सबसे बेहतरीन गाने, हर कोई बन गया था ‘यो यो’ का दीवाना

हनी सिंह के 5 सबसे बेहतरीन गाने, हर कोई बन गया था ‘यो यो’ का दीवाना
Share

भारत में हिप-हॉप और रैप कल्चर को नई दिशा देने वाले मशहूर रैपर हनी सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुद से जुड़ा बड़ा खुलासा करके फैंस को हैरान कर दिया है. हनी ने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर के इलाज में इस्तेमाल हुई दवाईयों ने उनके सिर के पूरे बाल छीन लिए. हनी के बाल नकली है और वो विग का इस्तेमाल करते हैं. एक वक्त था जब युवा हनी की तरह हेयर स्टाइल रखते थे, लेकिन बुरी और नशे की आदतों ने हनी से उनके बाल छीन लिए. ये तो हो गई हनी की पर्सनल लाइफ की बात. लेकिन, उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. आज हम आपको ‘यो यो’ हनी सिंह के 5 सबसे बेहतरीन गानों के बारे में बता रहे हैं.

ब्लू आइज

2011-12 के आस-पास हनी सिंह अचानक से सुर्खियों में आए थे. उन्होंने न सिर्फ अपनी आवाज और गानों से बल्कि उसके साथ-साथ डांस और फैशन से भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. हनी सिंह का ब्लू आइज गाना आज भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. 2013 में आए इस गाने को यूट्यूब पर 80 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिले थे.

ब्राउन रंग

ब्राउन रंग से भी हनी ने फैंस को अपने रंग में रंग लिया था. ये गाना साल 2012 में रिलीज किया गया था. इसके लिरिक्स आज भी फैंस को एंटरटेन करते हैं. 14 साल पुराने इस गाने को यूट्यूब पर 35 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं.  ये गाना ‘इंटरनेशनल विलेजर’ एल्बम का है. 

अंग्रेजी बीट

अंग्रेजी बीट की बीट पर आज भी हनी सिंह फैंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. इस गाने में भी हनी सिंह हमेशा की तरह अलग ही एनर्जी के साथ नजर आए थे. अंग्रेजी बीट को हनी ने पंजाबी सिंगर गिप्पी  ग्रेवाल के साथ मिलकर गाया था. इसका म्यूजिक भी हनी ने ही तैयार किया था.

चार बोतल वोडका

इस लिस्ट में चार बोतल वोडका गाना भी शामिल है. ये गाना साल 2013 में बना था और साल 2014 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में इस्तेमाल किया गया था. चार बोतल वोडका को अब तक यूट्यूब पर 31 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है.

धीरे धीरे से 

धीरे धीरे से ओरिजिनल गाने को दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने आवाज दी थी. ये गाना जबरदस्त हिट हुआ था. बाद में हनी सिंह ने इसे नए अंदाज के साथ पेश किया था और ये भी दर्शकों को काफी पसंद आया था. इस गाने को यूट्यूब पर 74 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिले थे. 



Source


Share

Related post

Millionaire India Tour: Honey Singh’s Concert Tickets Sell Out In 10 Minutes

Millionaire India Tour: Honey Singh’s Concert Tickets Sell…

Share Honey Singh is all set for his Millionaire tour in India. The tickets went live on Saturday…
​Bollywood celebs who were addicted to drugs and alcohol​

​Bollywood celebs who were addicted to drugs and…

ShareFardeen Khan, Honey Singh, Sanjay Dutt, Prateik Babbar, Ranbir Kapoor, Kangana Ranaut and other Bollywood celebs have openly…
सिंगर हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, कनाडा से गैंगस्टर गोल्डी बरार ने भेजा वॉइस नोट

सिंगर हनी सिंह को मिली जान से मारने…

Share Honey Singh Receives Threats: फेमस पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह को लेकर एक चौंका देने वाली…