• April 26, 2025

ऋतिक रोशन के डाय-हार्ड फैन हैं क्रिकेटर शुभमन गिल, एक्टर के प्यार में छोड़ दी अपनी ये जिद

ऋतिक रोशन के डाय-हार्ड फैन हैं क्रिकेटर शुभमन गिल, एक्टर के प्यार में छोड़ दी अपनी ये जिद
Share

Shubman Gill On Hrithik Roshan: आईपीएल की टीम गुजरात टाइटन्स के स्किपर शुभमन गिल अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. हाल ही में क्रिकेटर ने अपने फेवरेट बॉलीवुड एक्टर का नाम बताया है. शुभमन ने खुलासा किया है कि उनकी वजह से वो ऐसी चीज खाने लगे जिससे वे बहुत नफरत किया करते थे.

शुभमन गिल ने हाल ही में खुलासा किया है कि वे बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं. उन्होंने बताया कि उनकी वजह से वे आलू के पराठे खाने लगे, जबकि वे इनसे नफरत किया करते थे. वहीं इस दौरान उन्होंने सारा अली खान और सारा तेंदुलकर संग डेटिंग रूमर्स पर भी फुल स्टॉप लगा दिया.

ऋतिक रोशन के चलते खाने लगे आलू के पराठे
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू में शुभमन गिल ने कहा- ‘बचपन में मैं ऋतिक रोशन का बहुत बड़ा फैन था. बचपन में मुझे पराठे बिल्कुल पसंद नहीं थे, लेकिन मैंने उन्हें खाना शुरू कर दिया क्योंकि कहो ना प्यार है में ऋतिक के किरदार को आलू के पराठे बहुत पसंद थे.’

डेटिंग रूमर्स को लेकर दी क्लियर स्टेटमेंट
डेटिंग रूमर्स पर बात करते हुए शुभमन ने कहा- ‘मैं तीन साल से ज्यादा समय से सिंगल हूं और बहुत सी अटकलें और अफवाहें मुझे अलग-अलग लोगों से जोड़ती हैं. कभी-कभी, ये इतना फनी होता है कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी उस शख्स को देखा या उससे कभी मिला भी नहीं होता और मैं अफवाहें सुनता रहता हूं कि मैं इस शख्स के साथ क्यों हूं और ये शख्स कहां है.’

पहले भी खुद को ऋतिक का फैन बता चुके हैं शुभमन गिल
ऐसा पहली बार नहीं है जब शुभमन गिल ने ऋतिक रोशन को लेकर ऐसी बात की है. इससे पहले एनिमेटेड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी शुभमन ने बताया था कि वे ऋतिक रोशन को बहुत पसंद करते हैं. क्रिकेटर ने कहा था- ‘मुझे ऋतिक रोशन बहुत पसंद हैं. जब ऐश्वर्या और ऋतिक के साथ धूम आई थी, तो मुझे बहुत पसंद आई थी. मैं ऋतिक जितना अच्छा डांस नहीं कर सकता, लेकिन मैंने कोई मिल गया देखी है, उसके पहले तो मैं उनका फैन हो गया था.’

 



Source


Share

Related post

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने…

Share मिडिल ईस्ट में क्या ईरान ने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार के बहाने…
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा

पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन…

Share पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति…
संजय दत्त ने शूटिंग के बाद अचानक क्यों छोड़ी ‘वेलकम 3’? डायरेक्टर अहमद खान अब बताई वजह

संजय दत्त ने शूटिंग के बाद अचानक क्यों…

Share अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी और रवीना टंडन जैसे एक्टर्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द…