• June 30, 2026

पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा

पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
Share

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के मौजूदा हालात और आगे की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

बातचीत में राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों और भविष्य की दिशा से अवगत कराया. प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में बने संघर्षविराम और तनाव कम करने के प्रयासों का स्वागत किया.

पीएम मोदी ने एक बार फिर भारत का स्पष्ट रुख दोहराते हुए कहा कि सभी विवादों का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है. उन्होंने पश्चिम एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समुद्री नौवहन और वैश्विक व्यापार की निर्बाध सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. भारत लगातार यह कहता रहा है कि पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया की आर्थिक और रणनीतिक सुरक्षा के लिए बेहद अहम है.

यह भी पढ़ेंः तीस्ता के बहाने चिकन नेक के करीब बढ़ रहा चीन, भारत ने जताई चिंता तो अब आया ड्रैगन का जवाब

ईरान से भारत ने बनाए रखा कूटनीतिक संबंध

पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच टकराव के कारण टेंशन बढ़ा है. इस वजह से भारत ने तेहरान के साथ हाई लेवल राजनीतिक, रणनीतिक और मानवीय स्तर पर लगातार संपर्क बनाए रखा. 

इस दौरान सरकार के प्रमुखों के बीच बातचीत से लेकर मंत्रियों की बैठकों और ब्रिक्स प्रोग्राम तक दोनों देशों के बीच बातचीत के रास्ते खुले हुए हैं. पीएम मोदी ने टकराव के बाद से दो बार ईरान के राष्ट्रपति से बात की है. इनमें क्षेत्र में बदलते हालात पर चर्चा और शांति, स्थिरता और बातचीत की जरूरत पर जोर दिया है. इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपने ईरानी काउंटरपार्ट्स अब्बास अराघची के साथ संपर्क में रहे. दोनों के बीच पांच से ज्यादा बार बातचीत हुई है. 

ये भी पढ़ें- US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान के बीच 1 लाइन बनी जंग की वजह, क्या है MoU का आर्टिकल-5? जानिए पूरा मामला



Source


Share

Related post

ममदानी ने किया हमास का सपोर्ट तो भड़के…

Share इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याह ने मंगलवार को न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को आड़े हाथों लिया…

US-Iran War News LIVE: Iran’s FM Arrives In…

Share US-Iran War News Live: Britain on Monday said it would provide limited defensive military assistance to Saudi…

Trump Warns Of ‘Very Big Things’ As Iran…

Share News world Trump Warns Of ‘Very Big Things’ As Iran Shares Conditions For Ending War Last Updated:September…