• December 11, 2025

‘एक आंख में दुर्योधन और दूसरी में दु:शासन’, बंगाल में SIR को लेकर अमित शाह पर भड़कीं CM ममता

‘एक आंख में दुर्योधन और दूसरी में दु:शासन’, बंगाल में SIR को लेकर अमित शाह पर भड़कीं CM ममता
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (11 दिसंबर, 2025) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खतरनाक बताया और चेतावनी दी कि अगर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची से हटाया गया तो वह धरना देंगी. 

शाह पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक रैली में कहा, ‘देश का गृह मंत्री खतरनाक है. उनकी आंखों में यह साफ दिखता है. एक आंख में दुर्योधन दिखता है और दूसरी में दु:शासन.’

राजनीतिक हथियार के रूप में SIR का हो रहा इस्तेमाल: बनर्जी

CM बनर्जी ने आरोप लगाया कि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले एसआईआर का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘अगर एक भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया गया तो मैं धरना दूंगी. पश्चिम बंगाल में कोई निरुद्ध केंद्र नहीं बनेगा. वे वोटों के इतने भूखे हैं कि चुनाव से ठीक दो महीने पहले एसआईआर करा रहे हैं.’

किसी को निकाला तो उसे वापस लाने का तरीका हम जानते हैं: बनर्जी

बनर्जी ने कहा कि उन्होंने खुद अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘क्या अब मुझे दंगाइयों की पार्टी को अपनी नागरिकता साबित करने की जरूरत है?’

केंद्र सरकार पर बंगालियों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, ‘हमारे पास एक (केंद्रीय) गृह मंत्री हैं, जो सभी बंगालियों को बांग्लादेशी करार देकर उन्हें निरुद्ध केंद्रों में भेजने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन हम किसी को भी पश्चिम बंगाल से बाहर नहीं निकालने देंगे. अगर किसी को जबरन निकाला जाता है तो उसे वापस लाने का तरीका हम बखूबी जानते हैं.’

भाजपा से जुड़े अधिकारियों को तैनात कर रहा ECI: बनर्जी

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (ECI) चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए भाजपा से जुड़े अधिकारियों को तैनात कर रहा है. उन्होंने दावा किया, ‘पश्चिम बंगाल में स्थिति पर नजर रखने के लिए दिल्ली से भाजपा समर्थित कुछ लोगों को भेजा जा रहा है. वे एसआईआर की सुनवाई के दौरान जिला मजिस्ट्रेटों के काम की निगरानी कर रहे हैं.’



Source


Share

Related post

बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, अमित शाह को दी थी धमकी

बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, अभिषेक…

Share तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के…
‘Those who want to leave can go’: Mamata Banerjee amid internal dissent after Bengal poll debacle

‘Those who want to leave can go’: Mamata…

Share NEW DELHI: After All India Trinamool Congress suffered its worst electoral setback in years, party chief Mamata…
‘मुस्लिमों पर अत्याचार…’, सुनकर भड़की बांग्लादेश सरकार, दिया भारत का साथ

‘मुस्लिमों पर अत्याचार…’, सुनकर भड़की बांग्लादेश सरकार, दिया…

Share बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश खिलाफत मजलिस ने असम और पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों पर अत्याचार के…