• February 8, 2026

11 छक्के 14 चौके, कप्तान हैरी ब्रूक का तूफानी अर्धशतक फिर विल जैक्स ने मचाई तबाही

11 छक्के 14 चौके, कप्तान हैरी ब्रूक का तूफानी अर्धशतक फिर विल जैक्स ने मचाई तबाही
Share

Nepal vs England Score T20 World Cup: इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बना दिए हैं. नेपाल की टीम ने शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बॉलर्स की जमकर धुनाई की और तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जैकब बैथेल ने फिफ्टी लगाई. वहीं नेपाल के लिए संदीप लामिछाने और नंदन यादव ने अंग्रेज बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने से रोक कर अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया.

नेपाल ने गेंदबाजी में दमदार शुरुआत की, जहां दूसरे ही ओवर में शेर मल्ला ने फिल साल्ट को चलता किया. शेर मल्ला ने इस मैच में डेब्यू किया और अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया. जोस बटलर भी 26 रन बनाकर आउट हो गए, इसी दौरान उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक हजार रनों का आंकड़ा छू लिया है. टॉम बैंटन भी 2 रन बनाकर चलते बने.

हैरी ब्रूक ने मचाई तबाही

पहले जैकब बैथेल ने इंग्लैंड की पारी को संभाला, जिन्होंने 35 गेंद में 55 रनों की पारी खेली. मगर नेपाल के गेंदबाजों का बुरा हाल हैरी ब्रूक ने किया, जिन्होंने 32 गेंद में 53 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. अंतिम ओवरों में विल जैक्स ने 18 गेंद में 39 रनों की कैमियो पारी खेल इंग्लैंड को 180 के पार ले जाने में मदद की.

इंग्लैंड की इस पारी में 11 छक्के और 14 चौके लगे. जैकब बैथेल और विल जैक्स ने अपनी-अपनी पारी में चार-चार छक्के लगाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 3 छक्के लगाए. इंग्लिश टीम के लिए सबसे ज्यादा चौके जोस बटलर ने लगाए, जिनके बल्ले से 5 बाउंड्री निकलीं. 

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप में IND-PAK मैच पर बड़ा अपडेट, ICC के इस फैसले के बाद पलटी मारेगा पाकिस्तान!

T20 World Cup: बुमराह के बाद बीमार हुए अभिषेक शर्मा, जीतकर भी भारत को करना पड़ेगा प्लेइंग 11 में बदलाव



Source


Share

Related post

टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए शतक लगाने वाले बल्लेबाज, इन 4 खिलाड़ियों ने किया है ये कारनामा

टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए शतक…

Share आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाना बेहद मुश्किल…
India Asked To Work On One Department Ahead Of T20 World Cup Super 8s: ‘Slightly Under Par’

India Asked To Work On One Department Ahead…

Share Last Updated:February 21, 2026, 07:11 IST India may have won all of their four Group A matches…
वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद किया ये कारनामा, टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर रचा इ

वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद किया ये कारनामा,…

Share West Indies vs England Highlights: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हरा दिया है. 2026 टी20…