• February 15, 2026

O’Romeo के लिए शाहिद कपूर ने वसूली मोटी रकम, इन दो कलाकारों ने फ्री में किया काम

O’Romeo के लिए शाहिद कपूर ने वसूली मोटी रकम, इन दो कलाकारों ने फ्री में किया काम
Share

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हो चुकी है. फिल्म में शाहिद कपूर के संग तृप्ति डिमरी इश्क फरमाती हुई नजर आ रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है. कहा जा रहा है कि ये फिल्म अगरी धुरंधर भी साबित हो सकती है.

बाकी, तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो क्या और कमाल दिखा पाएगी. चलिए इस बीच जानते हैं कि फिल्म में नजर आने वाले कलाकारों ने कितनी फीस चार्ज की है.आपको बता दें कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के फीस में बहुत अंतर है.

वहीं, दो कलाकारों ने इस फिल्म में बिना फीस लिए ही काम किया है. ओ रोमियो फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैरी और अविनाश तिवारी को भी अहम भूमिका में देखा जा रहा है.

शाहिद से लेकर तृप्ति ने की इतनी फीस चार्ज

मालूम हो इस फिल्म के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं शाहिद कपूर जिन्होंने 45 करोड़ रुपये चार्ज किया है. वहीं, तृप्ति डिमरी को महज 6 करोड़ रुपये ही मिले हैं. फिल्म में तृप्ति की एक्टिंग कमाल की है. ओ रोमियो में अविनाश तिवारी को विलेन के किरदार में देखा जा रहा है और उन्होंने इसके लिए 7 करोड़ रुपये लिए हैं.

वहीं, विशाल भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में बताया कि विक्रांत मैरी और तमन्ना भाटिया ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली. विशाल ने बताया था कि इस फिल्म के लिए तमन्ना ने 12 दिन शूट किया था. वहीं, विक्रांत मैसी ने 8-9 दिन में ही अपनी शूटिंग पूरी कर ली थी.

इनके फीस ना लेने के पीछे की वजह ये बताई गई कि दोनों ने सिर्फ कैरेक्टर की गहराई को देखा. साथ ही विशाल के संग दोनों का काफी अच्छा रिश्ता भी है. दिशा पाटनी को फिल्म में जूली के कैरेक्टर के लिए 2 करोड़ रुपये मिले. रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए नाना पाटेकर ने 4 करोड़ रुपये फीस ली है.

ये भी पढ़ें:-‘अब कोई साजिश नहीं,’ 90 के दशक के फेमस विलेन दलीप ताहिल ने मांगी ‘माफी’




Source


Share

Related post

ओ रोमियो’ ने पहले दिन उड़ाया गर्दा, धमाकेदार की ओपनिंग, बनी शाहिद की छठी सबसे बड़ी फिल्म

ओ रोमियो’ ने पहले दिन उड़ाया गर्दा, धमाकेदार…

Share शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने नौ साल के बाद ‘ओ रोमियो’ से बड़े पर्दे पर कमबैक…
ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च में अनारकली सूट पहन तृप्ति डिमरी ने ढाया कहर, सादगीभरे अंदाज से लूटी लाइमलाइट

ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च में अनारकली सूट…

Shareओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च में अनारकली सूट पहन तृप्ति डिमरी ने ढाया कहर, सादगीभरे अंदाज से लूटी…
नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी, दिशा-मौनी ने लगाया ग्लैमर का तड़का, कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की फोटो वायरल

नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी, दिशा-मौनी ने लगाया…

Share मचाडो के नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को देने के फैसले पर मचा बवाल, नोबेल कमेटी का आया…