• April 21, 2026

‘प्रेमी की आंख पर बांधी पट्टी, किया आग…’देश के IT हब बैंगलोर में रूह कंपा देने वाली वारदात

‘प्रेमी की आंख पर बांधी पट्टी, किया आग…’देश के IT हब बैंगलोर में रूह कंपा देने वाली वारदात
Share

Terrifying Murder in Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी और देश का आईटी हब माना जाने वाला बैंगलोर में मंगलवार (20 अप्रैल 2026) को एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया. 

इसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया. एक टेलीकॉम स्टोर में काम करने वाली महिला ने अपने ही प्रेमी को घर बुलाया और फिर उसकी आंखों पर पट्टी बांधी फिर कुर्सी से बांधने के बाद जिंदा आग के हवाले कर दिया. इस घटना को जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई. 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला प्रेरणा (27) और मृतक किरण (27) पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों वोडाफोन के एक स्टोर में काम करते थे. हाल के दिनों में दोनों के बीच संबंधों में खटास आ गई थी. प्रेरणा को शिकायत थी कि किरण उसे नजरअंदाज कर रहा है. शादी करने से भी इनकार कर रहा है.

फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम
घटना मंगलवार दोपहर की है. प्रेरणा ने किरण को दक्षिण बेंगलुरु के अंजनापुर स्थित अपने घर बुलाया. घर पर उस समय वह अकेली थी. कुछ देर बातचीत के बाद प्रेरणा ने किरण की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे कुर्सी पर बैठाकर बांधने लगी. जब किरण ने इसका विरोध किया, तो उसने इसे विदेशों में चल रहे नए तरह के प्रपोजल का हिस्सा बताया.

कुर्सी से बंधे और आंखों पर पट्टी लगाए किरण को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है. इसी दौरान प्रेरणा पहले से तैयार पेट्रोल और केरोसिन का मिलाकर लेकर आई और उस पर डालकर आग लगा दी. बताया जा रहा है कि उसने इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड भी किया.

पुलिस ने क्या जानकारी दी?
पुलिस अधिकारी डीसीपी डीएल नागेश के मुताबिक की मानें तो प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला ने अपने प्रेमी को आग लगाकर उसकी हत्या की है. वह इस बात से नाराज थी कि वह उसे नजरअंदाज कर रहा था. घटना बेंगलुरु के बयादरहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अंजनानगर इलाके में हुई. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है. मृतक किरण के परिवार को सूचित कर दिया गया है. उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर में अलका लांबा का BJP पर हमला, ‘महिला आरक्षण बिल केवल वोट बैंक की राजनीति’



Source


Share

Related post

कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी आवागमन नॉर्मल से कम, दावे कई ग्राउंड पर रियलटी अल

कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी…

Share अमेरिका और ईरान के बीच हस्ताक्षरित डील को लेकर घोषणा हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप अपनी इस…
Prakash Raj, At Cockroach Janta Party’s Bengaluru Rally, Tells Netas: ‘Ruling After Retirement Age, Go Away’

Prakash Raj, At Cockroach Janta Party’s Bengaluru Rally,…

Share Last Updated:June 15, 2026, 07:40 IST The actor joined CJP founder Abhijeet Dipke and activist Sonam Wangchuk…
विरोध प्रदर्शन, सत्ता की हनक और गुरबत से जूझता PoK, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की कहानी

विरोध प्रदर्शन, सत्ता की हनक और गुरबत से…

Share Know More About POK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में 27 जुलाई को विधानसभा चुनाव…