• July 17, 2025

रोहित-विराट के बाद एक बड़ा खिलाड़ी लेगा संन्यास, यह होगी आखिरी सीरीज, फैन्स को झटका

रोहित-विराट के बाद एक बड़ा खिलाड़ी लेगा संन्यास, यह होगी आखिरी सीरीज, फैन्स को झटका
Share

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर प्लेयर आंद्रे रसेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वह रिटायरमेंट ले लेंगे. 21 जुलाई से वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. इस सीरीज में आंद्रे रसेल को चुना गया है. लेकिन वो सीरीज के बीच में ही संन्यास ले लेंगे.

आंद्रे रसेल कब लेंगे रिटायरमेंट?

आंद्रे रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे 5 मैच नहीं खेलेंगे. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रसेल दूसरे मैच के बाद ही संन्यास ले लेंगे. सीरीज का दूसरा मैच 23 जुलाई को सबीना पार्क किंग्स्टन, जमैका में खेला जाएगा. ये मैच रसेल का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा.

37 साल के आंद्रे रसेल ने 2010 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 15 नवंबर को पहला और अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था. इसके 6 महीने बाद 2011 में रसेल ने टी20 और वनडे में डेब्यू किया था.

आंद्रे रसेल का अंतर्राष्ट्रीय करियर

  • टेस्ट- 1 मैच में 2 रन और 1 विकेट
  • वनडे- 56 मैचों 1034 रन और 70 विकेट
  • टी20- 84 मैचों में 1078 रन और 61 विकेट

 



Source


Share

Related post

Yashwant Varma cash probe report to be tabled in Lok Sabha today

Yashwant Varma cash probe report to be tabled…

Share Large amount of unaccounted partially-burnt cash was discovered from the outhouse of Varma’s residence during a fire…
Air India CEO meets MoCA, DGCA amid Phuket flight turbulence probe

Air India CEO meets MoCA, DGCA amid Phuket…

Share The airline’s outgoing CEO Wilson Campbell is set to have met govt officials over the incident NEW…
Punjab’s viral ‘zombie drug’ video triggers row: The controversy explained

Punjab’s viral ‘zombie drug’ video triggers row: The…

Share ​Punjab Police fact-checks video shared by BJP MP NEW DELHI: BJP Rajya Sabha MP and former cricketer…