• October 14, 2026

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- ‘मोदी जी हिम्मत है तो…’

Share

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सरकार पर निशाना साधते हुए दीपके ने कहा कि उनकी क्या गलती है? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना. अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “थोड़ी हिम्मत दिखाइए, नरेंद्र मोदी. अगर आप विरोध की आवाज को दबाने के लिए इतने ही पक्के इरादे वाले हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीकों की आड़ लेने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल (Emergency) घोषित करने की हिम्मत दिखाइए.”

सीजेपी की लीगल हेड रतना सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जबकि अजिंक्य को पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया गया है. रतना सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के कारण वही थे. पता चला है कि SEM का प्रदर्शनकारियों को सजा देने का पुराना रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने मोदी सरकार को कायर सरकार करार दिया है.

क्या बोले अजिंक्या शिंदे

आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ पकड़े गए अजिंक्या शिंदे से 5 हार का बेल बॉन्ड भरवाकर उनको छोड़ दिया गया है. इसके साथ ही SEM ने अशांति न फैलाए को लेकर 6 महीने के लिए आदेश दिया है. इसके बाद अजिंक्या शिंदे ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. अजिंक्या शिंदे ने कहा कि अंग्रेजों वाली सरकार मोदी और शाह चला रहे हैं. पाकिस्तान वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले भी ये बात आ चुकी है.

सीजेपी नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर अजिंक्या शिंदे ने कहा कि आज सीजेपी की मीटिंग होगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि आशुतोष और सौरव सिर ऊंचा करके जेल जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- ‘वो अभी…’



Source


Share

Related post

‘Even a 3-time CM is not safe’: TMC…

Share According to the complaint, the incident took place at around 6pm on Tuesday NEW DELHi: Trinamool Congress…

CJI Surya Kant asks petitioners to fix defects…

Share CJI asks petitioners to fix defects NEW DELHI: Chief Justice of India Surya Kant on Tuesday asked…

President Murmu appoints new governors for 6 states;…

Share With these appointments, the gubernatorial leadership will change in all six states. Keralam will have Mathur as…