• May 6, 2026

‘समझौता हुआ तो खुलेगा होर्मुज, नहीं तो बमबारी…’, ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली धम

‘समझौता हुआ तो खुलेगा होर्मुज, नहीं तो बमबारी…’, ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली धम
Share

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान तय शर्तें मान लेता है तो युद्ध और नाकेबंदी खत्म हो सकती है, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो पहले से ज्यादा तीव्र हमले किए जाएंगे.

समझौते पर खत्म हो सकता है युद्ध और नाकेबंदी
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा कि अगर ईरान ‘पहले से तय शर्तों को मान लेता है’, तो ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ खत्म कर दिया जाएगा. इसके साथ ही अमेरिका की नाकेबंदी भी हटाई जा सकती है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी देशों, यहां तक कि ईरान के लिए भी खोल दिया जाएगा.

समझौता नहीं हुआ तो और तेज होगी बमबारी
ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान किसी समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो बमबारी दोबारा शुरू होगी और यह पहले से कहीं ज्यादा व्यापक और तीव्र होगी. उन्होंने इसे ‘बहुत बड़े स्तर’ पर होने वाली कार्रवाई बताया.

IRGC ने भी दिए संकेत, हॉर्मुज खुलने की संभावना
इस बीच ईरान की IRGC नेवी ने भी बयान जारी कर संकेत दिए हैं कि अगर ‘आक्रामक ताकतों से खतरा खत्म होता है’, तो हॉर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जा सकता है. IRGC ने जहाज मालिकों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि नए नियमों के तहत ‘सुरक्षित और स्थायी आवाजाही’ संभव बनाई जाएगी.

‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ फिलहाल रोका गया
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’- जो हॉर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन था, उसे अस्थायी रूप से रोक दिया है. ट्रंप ने रविवार को इस अभियान की घोषणा की थी और यूएस सेंट्रल कमांड ने अगले दिन से इस पर अमल शुरू कर दिया था. हालांकि, इस प्रोजेक्ट के कारण संकरे समुद्री मार्ग के आसपास तनाव पैदा हो गया जो वैश्विक तेल आपूर्ति के पांचवें हिस्से के परिवहन का एक प्रमुख मार्ग है.



Source


Share

Related post

US-Iran War News LIVE Updates: US Strikes Iran After Hormuz Ship Attacks, Tehran Warns Of Response

US-Iran War News LIVE Updates: US Strikes Iran…

Share The US on Wednesday launched what it called “powerful” strikes on Iran after three commercial vessels were…
PoK में इंकलाब, चूर हुआ मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!

PoK में इंकलाब, चूर हुआ मुनीर का ख्वाब…,…

Share पाकिस्तान की हुकूमत पिछले 79 साल से एक ही सपना देखती रही है, जम्मू-कश्मीर पर कब्जे का…
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने…

Share मिडिल ईस्ट में क्या ईरान ने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार के बहाने…