• December 9, 2025

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म, बेटी के सामने पादरी को गोलियों से भूना, ईसाइयों में खौफ

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म, बेटी के सामने पादरी को गोलियों से भूना, ईसाइयों में खौफ
Share

अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने मंगलवार को पाकिस्तान में पादरी की हत्या पर सख्त ऐतराज जताया. यह घटना मात्र दो महीने पहले इसी व्यक्ति पर हुए एक असफल हत्या प्रयास के बाद हुई, जो पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की असुरक्षा को उजागर करती है.

बेटी के सामने पादरी को गोलियों से भूना

द वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी (वीओपीएम) के मुताबिक 5 दिसंबर को उन पर हमला किया गया था. हमला तब हुआ था जब पास्टर कामरान अपनी बेटी को कॉलेज छोड़ने के लिए घर से निकले ही थे.

संगठन के अनुसार जैसे ही कामरान अपनी कार की ओर बढ़े थे कि बाइक सवार बदमाशों ने सामने से आकर उन पर नजदीक से कई गोलियां दाग दीं. उन्हें तुरंत पंजाब प्रांत के गुजरांवाला स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मानवाधिकार संगठन के अनुसार इस वारदात के बाद पूरा ईसाई समुदाय सदमे में है. कामरान अपने पीछे पत्नी सल्मिना और तीन बच्चे छोड़ गए हैं.

पाकिस्तान में नहीं खत्म हो रहे अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा

वीओपीएम के अनुसार, ये वारदात बेहद दुखद इसलिए भी है क्योंकि कामरान ने अपना पूरा जीवन मानव जीवन की सेवा को समर्पित किया. अक्टूबर माह में ही उनके साथ हिंसा की गई थी. दो महीने पहले ही उन पर इस्लामाबाद में कुछ कट्टरपंथियों ने गोलीबारी की थी. उस दौरान वो घायल हुए थे लेकिन उन्हें बचा लिया गया था.

संगठन ने कहा, “इस बेरहम हत्या ने पाकिस्तान के ईसाइयों को और खौफजदा कर दिया है. ये समुदाय पहले से ही हिंसा के साए में जी रहा है. पादरी कामरान की मौत कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि उन लोगों पर हमलों के बढ़ते पैटर्न का हिस्सा है जो विपरीत परिस्थितियों में अपने विश्वास के लिए खड़े होने की हिम्मत जुटाते हैं. उनके परिवार ने जो दर्द और नुकसान महसूस किया है, वह उन्हें जानने वाले और जिन समुदायों की उन्होंने सेवा की, उनके कई दिलों में गूंज रहा है.”

मानवाधिकार संगठन का कहना है कि हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की उदासीनता से न्याय की उम्मीद कम ही है. इसमें आगे कहा गया, “पादरी कामरान की हत्या दिखाती है कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक हाशिए पर हैं और इन घिनौने कामों के लिए जिम्मेदारों को सजा न दिया जाना इस समाज की बेबसी का संकेत देता है.”



Source


Share

Related post

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां…
11 Miners Killed In Coal Mine Explosion In Pakistan, Dozens Feared Trapped | Exclusive

11 Miners Killed In Coal Mine Explosion In…

Share Last Updated:July 31, 2026, 14:00 IST The incident occurred at the Sor-Range coal mine, triggering a large-scale…
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!

SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी…

Share पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में साल 2027 में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन…