• August 17, 2023

जब सलमान खान ने वजन बढ़ने पर रोहित रॉय को बोला था- ‘मैं तुम्हें कोई काम नहीं दूंगा’

जब सलमान खान ने वजन बढ़ने पर रोहित रॉय को बोला था- ‘मैं तुम्हें कोई काम नहीं दूंगा’
Share

Actor Rohit Roy: रोहित रॉय अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने उस बात को याद किया जब सलमान खान ने एक बातचीत के दौरान उन्हें ‘मोटी गाय’ कहा था. 

जब सलमान खान ने वजन बढ़ने पर Rohit Roy को बोला था- ‘मैं तुम्हें कोई काम नहीं दूंगा’

रोहित ने खुलासा किया कि कैसे उनके करियर में एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें अच्छी भूमिकाएं नहीं मिल रही थीं और वह अपने टेलीविजन काम से निराश थे. उन्होंने यह भी बताया कि वह अब अपनी फिटनेस को काफी मेंटेन रखते हैं. “जब मैं अभिनेता बनने के बारे में सोच रहा था, तो उन्होंने मुझसे कहा कि तुम 60 के दशक के हॉलीवुड अभिनेता की तरह दिखते हो, तुम्हें वैसे ही कपड़े पहनने चाहिए,” उन्होंने कहा कि कैसे सलमान पहले उनके लुक की तुलना हॉलीवुड अभिनेता रॉक हडसन से करते थे.

“मेरा वजन बहुत बढ़ गया था”

आगे रोहित ने बताया कि अहमदाबाद में सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई और उनसे बातचीत हुई. उन्होंने कहा, “मेरा वजन बहुत बढ़ गया, मैं निराश हो रहा था क्योंकि चीजें काम नहीं कर रही थीं. मैंने सलमान से कहा कि मैं खुश नहीं हूं. मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं लेकिन चीजें नहीं हो रही हैं और उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा कि तुम एक मोटी गाय की तरह दिखते हो, यहां तक ​​कि मैं तुम्हें कोई काम नहीं दूंगा.

रोहित रॉय ने सलमान खान की इस बात को रखा याद

आगे उन्होंने कहा कि उस समय मैं 45-46 साल का था, और मैंने फैसला किया कि 50 साल की उम्र छूने से पहले फिट बनना चाहता हुं और ऐसा ही हुआ।’ उन्होंने सलमान की बातें याद करते हुए कहा, ”उन्होंने कहा था कि या तो ऐसे ही रहो, या लड़ते रहो.

 

यह भी पढ़ें:  अनस सैय्यद ने बेबी बॉय तारिक के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, Sana Khan ने वीडियो पोस्ट कर लिखी ये बात



Source


Share

Related post

Salman Khan’s co-star Kunickaa Sadanand DEFENDS Pranit More amid Rs 370 biryani controversy: ‘You are a good boy with right values’

Salman Khan’s co-star Kunickaa Sadanand DEFENDS Pranit More…

Share As stand-up comedian Pranit More issues his second apology in the Rs 370 biryani controversy, actor and…
शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में शूटिंग कर चुके हैं अनुपम खेर, अक्षय-सलमान पर कही ऐसी बात

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में शूटिंग कर…

Share बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ…
‘मेरा सिर पहाड़ की चट्टान से…’, जब 80 फीट ऊंची पहाड़ी से कूद गए थे सलमान खान

‘मेरा सिर पहाड़ की चट्टान से…’, जब 80…

Share बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने करियर में रोमांटिक से लेकर एक्शन तक, कई शानदार फिल्में की…