• February 2, 2026

एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो इस देश के NSA ने दिया इस्तीफा, चिट्ठी में बताई ये वजह

एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो इस देश के NSA ने दिया इस्तीफा, चिट्ठी में बताई ये वजह
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 30 लाख नई फाइलों के सामने के आने के बाद स्लोवाकिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मिरोस्लाव लाइचक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह कदम तब उठाया, जब एपस्टीन से जुड़ी नई फाइलों में ये सामने आया कि उनके और एपस्टीन के बीच ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था, जिसमें कथित तौर पर युवा महिलाओं को लेकर बातचीत की गई थी.

स्लोवाकिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मिरोस्लाव लाइचक ने एक आधिकारिक बयान जारी कर किसी भी तरह की गलत हरकत से इनकार किया और जेफरी एपस्टीन के अपराधों की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि ईमेल में बातचीत इनफॉर्मल और हल्के-फुल्के अंदाज में थी, जिसका कोई ठोस या गंभीर मतलब नहीं था.

लाइचक ने बताया क्यों दिया पद से इस्तीफा?

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से इसलिए अपना इस्तीफा दे रहे हैं ताकि इस मामले का इस्तेमाल स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर राजनीतिक हमला करने के लिए न किया जा सके.

मिरोस्लाव लाइचक ने कहा, ‘मैं अपने किसी भी काम को लेकर न तो कोई आपराधिक और न ही कोई अनैतिक गतिविधि में शामिल रहा हूं, लेकिन मैं नहीं चाहता हूं कि स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको को किसी ऐसी बात की राजनीतिक कीमत चुकानी पड़े, जिसका उनकी नीतियों या फैसलों से कोई संबंध नहीं है.’

स्लोवाकिया के PM ने फेसबुक पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने शनिवार (31 जनवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मिरोस्लाव लाइचक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उन्होंने लाइचक को कूटनीति और विदेश नीति के क्षेत्र में अनुभव का एक बेहतरीन स्रोत करार दिया.

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 30 लाख नई फाइलों को सार्वजनिक किया था. इन फाइलों में अक्टूबर 2018 के कुछ टेक्स्ट मैसेज भी शामिल हैं, उस समय मिरोस्लाव लाइचक स्लोवाकिया के विदेश मंत्री के पद पर कार्यरत थे.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, सत्ता के लिए कहां तक गिरेंगे शहबाज-मुनीर?



Source


Share

Related post

48 घंटे का अल्टीमेटम, ईरान के पीछे चीन-रूस का दम… तो इस वजह से नहीं हो रहा वॉर का ‘The End’!

48 घंटे का अल्टीमेटम, ईरान के पीछे चीन-रूस…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom West Asian Tensions: मिडिल ईस्ट में…
पायलट को मौत के मुंह से खींच लाई US आर्मी, ईरान में गोलीबारी के बीच कैसे किया रेस्क्यू? पढ़ें

पायलट को मौत के मुंह से खींच लाई…

Share अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान के लापता चालक दल के सदस्य को ईरान में भीषण गोलीबारी के बीच…
अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने के बाद आया ट्रंप का रिएक्शन, ईरान को दिया अल्टीमेटम!

अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने के बाद आया…

Share अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विमान दुर्घटना पर अपनी पहली टिप्पणी में कहा कि अमेरिकी सैन्य विमान…