• April 4, 2025

कल देश के सिर्फ इस राज्य में बैंकों के लिए छु्ट्टी का RBI ने किया ऐलान

कल देश के सिर्फ इस राज्य में बैंकों के लिए छु्ट्टी का RBI ने किया ऐलान
Share

Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक देश के सभी राज्यों के लिए हर साल बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी करता है, जिसमें बैंकों के लिए पूरी साल के आधिकारिक छुट्टियों का जिक्र होता है. अलग-अलग शहरों के लिए छुट्टियों की लिस्ट भी अलग हो सकती है. अब सवाल यह आता है कि क्या कल यानी कि 5 अप्रैल, 2025 को बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं? ये कनफ्यूजन इसलिए हो रहा है क्योंकि कल महीने का पहला शनिवार है और अष्ठमी भी है. ऐसे में आपको बता दें कि कल बैंक बंद तो रहेंगे, लेकिन पूरे देश में नहीं, बल्कि सिर्फ एक राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी. 

सिर्फ इस राज्य में कल बैंक रहेंगे बंद

कल तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि कल 5 अप्रैल को तेलंगाना में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई जाएगी. इसके चलते तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी. दूसरे सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे. बता दें कि भारत के पूर्व उप मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री रह चुके बाबू जगजीवन राम को दलितों, गरीबों व समाज के वंचित समुदाय का मसीहा माना जाता था. वह दलित समाज के प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने न केवल उनके लिए आवाज उठाई, बल्कि उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में भी शामिल किया. 

6 अप्रैल को बैंक हॉलिडे

6 अप्रैल को राम नवमी के त्योहार के चलते देश भर में सभी बैंक बंद रहेंगे. हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार होने के चलते इस दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाएगी. रामनवमी के दिन मां सिद्धिदात्री के साथ भगवान राम की भी पूजा की जाती है. हालांकि, बैंक हॉलिडे होने के बाद भी आप बैंक के कामकाज के लिए ऑनलाइन बैंकिंग या नेट बैंकिंग की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा, एटीएम या यूपीआई का भी इस्तेमाल पैसों के लेनदेन के लिए कर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें:

जिसका था डर वही हुआ- अब चीन ने किया अमेरिका पर पलटवार, हर अमेरिकी सामान पर वसूलेगा 34 परसेंट टैरिफ



Source


Share

Related post

रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला दांव? आयात ने बनाया नया रिकॉर्ड

रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला…

Share Russian Oil Import: भारत ने मई 2026 के दौरान रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ा दिया.…
सोना-चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव

सोना-चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, खरीदारी…

Share Gold Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले…
‘मांग पूरी नहीं की तो पब्लिक कर देंगे मटीरियल…’, एक्ट्रेस की मौत से सनसनी!

‘मांग पूरी नहीं की तो पब्लिक कर देंगे…

Share हैदराबाद में एक युवा एक्ट्रेस की मौत ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है. आरोप है…