• December 11, 2024

ब्रिस्बेन से आई भारत को डराने वाली खबर! गाबा की पिच को लेकर क्यूरेटर ने किया बड़ा खुलासा

ब्रिस्बेन से आई भारत को डराने वाली खबर! गाबा की पिच को लेकर क्यूरेटर ने किया बड़ा खुलासा
Share

IND vs AUS 3rd Test, Brisbane Gabba Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा. गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 14 दिसंबर से आमने-सामने होंगी. इससे पहले क्यूरेटर ने पिच को लेकर बड़ा दावा किया है. 

ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट क्रिकेट.कॉम.एयू ने शनिवार, 14 दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले गाबा के क्यूरेटर डेविड सैंडर्सकी के हवाले से कहा है कि साल के अलग-अलग समय निश्चित रूप से गाबा की पिच को अलग बनाते हैं. इस बार यह थोड़ी अलग पिच हो सकती है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सत्र के आखिर में पिच टूट सकती है, सत्र की शुरुआत में पिचें आमतौर पर थोड़ी नई होती हैं और उनमें थोड़ी अधिक गति और उछाल होती है. 

रिपोर्ट में क्यूरेटर सैंडर्सकी ने कहा, “आम तौर पर हम पिच को हर बार ठीक उसी तरह से तैयार करते हैं, ताकि हम अच्छी गति और उछाल प्राप्त कर सकें जिसके लिए गाबा को जाना जाता है. हम बस हर साल की तरह गाबा का पारंपरिक विकेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 

पिछले महीने इस मैदान पर खेले गए घरेलू मैच में पहले ही दिन 15 विकेट गिरे थे. इस बारे में सैंडर्सकी ने कहा, “हमारा लक्ष्य उसी तरह का विकेट बनाना है, जहां बल्ले और गेंद के बीच अच्छा संतुलन था. उम्मीद है कि इसमें सभी के लिए कुछ ना कुछ होगा.”

पिछले दौरे पर गाबा में जीता था भारत

भारत ने अपने पिछले दौरे पर गाबा टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की थी. ऋषभ पंत की शानदार पारी की बदौलत भारत ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी और लगातार दूसरी बार कंगारुओं के घर में टेस्ट सीरीज जीती थी. यह 1988 के बाद से मेजबान टीम की इस मैदान पर पहली हार थी. हालांकि, भारत के बाद गाबा में वेस्टइंडीज ने भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था. 



Source


Share

Related post

पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने छोड़ा नॉन-वेज, बोले- उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनाया

पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने…

Share विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों के ही सबसे प्यारे कपल हैं. इस कपल…
तिलक वर्मा ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, बिगाड़ा प्लेऑफ का खेल; 200 बनाकर हारी PBKS

तिलक वर्मा ने पंजाब के मुंह से छीनी…

Share IPL 2026 PBKS vs MI Full Highlights: धर्मशाला में तिलक वर्मा ने पंजाब किंग्स के मुंह से…
IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया CSK से हार का जिम्मेदार?

IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत…

Share लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. रविवार को चेन्नई…