• August 5, 2023

ईशांत शर्मा को इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने किया सबसे ज्यादा परेशान, पढ़ें रूट-विलियमसन से…

ईशांत शर्मा को इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने किया सबसे ज्यादा परेशान, पढ़ें रूट-विलियमसन से…
Share

Ishant Sharma On Steve Smith: ईशांत शर्मा भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. ईशांत शर्मा ने टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि, ईशांत शर्मा को टेस्ट मैचों में ज्यादा कामयाबी मिली हैं. जबकि वनडे और टी20 टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. लेकिन ईशांत शर्मा के लिए किस बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल रहा है? इस सवाल का जवाब खुद ईशांत शर्मा ने दिया है.

स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन में सबसे चुनौतीपूर्ण कौन?

जियो सिनेमा पर ईशांत शर्मा से जब पूछा गया कि स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन में किसको गेंदबाजी करना सबसे चुनौतीपूर्ण है? भारतीय तेज गेंदबाज ने सवाल के जवाब में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है. ईशांत शर्मा ने कहा कि उन्होंने अब तक अपने करियर में जितने गेंदबाजों को गेंदबाजी की है, उसमें स्टीव स्मिथ सबसे चुनौतीपूर्ण बल्लेबाज है.

हैट्रिक गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट करने पर ईशांत शर्मा ने क्या कहा?

ईशांत शर्मा ने कहा कि जो रूट और केन विलियमसन के मुकाबले स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है. इसके अलावा ईशांत शर्मा ने अपने टेस्ट हैट्रिक पर प्रतिक्रिया दी. ईशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की थी. ईशांत शर्मा ने कहा कि स्टीव स्मिथ को आउट कर हैट्रिक पूरा करना मेरे लिए सबसे बेहतरीन अनुभव रहा. साथ ही उन्होंने कहा कि हैट्रिक गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट करना किसी सपने से कम नहीं था. गौरतलब है कि ईशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में हैट्रिक ली थी. उस मैच में हैट्रिक गेंद पर ईशांत शर्मा ने स्टीव स्मिथ को आउट किया था.

ये भी पढ़ें-

World Cup 2023: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच कोलकाता में खेले जाने वाले मैच की बदल सकती है तारीख, पढ़ें क्या है बड़ी वजह

The Hundred 2023: जोस बटलर ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए जड़ा तूफानी अर्धशतक, पढ़ें कितने लगाए छक्के-चौके



Source


Share

Related post

‘I felt blessed from upstairs’: Ishan Kishan dedicates SRH playoff-clinching knock to grieving cousin – Watch

‘I felt blessed from upstairs’: Ishan Kishan dedicates…

Share Sunrisers Hyderabad’s Ishan Kishan plays a shot during IPL match against Chennai Super Kings. (AP Photo) NEW…
कोलकाता को हराना है, तो RCB को करना होगा IPL का सबसे बड़ा रन चेज; रिंकू-रघुवंशी ने मचाया कोहराम

कोलकाता को हराना है, तो RCB को करना…

Share RCB vs KKR 1st Innings Full Highlights: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बारिश…
105 पर था एक विकेट, फिर 165 पर ऑलआउट; कोलकाता के सामने SRH की बैटिंग चारों खाने चित्त

105 पर था एक विकेट, फिर 165 पर…

Share सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए हैं. SRH की टीम ने अपने आखिरी…