• November 2, 2024

जल्लाद बना पाकिस्तानी पिता, मासूम बेटी को उतार मौत के घाट, तोड़ी 25 हड्डियां

जल्लाद बना पाकिस्तानी पिता, मासूम बेटी को उतार मौत के घाट, तोड़ी 25 हड्डियां
Share

UK British-Pakistani Girl Murder: ब्रिटिश-पाकिस्तानी लड़की सारा शरीफ़ (10) की मौत से जुड़े मामले में उसके पिता उर्फान शरीफ, सौतेली मां बेइनाश बतूल और उसके चाचा फैसल मलिक को उसके साथ हुई हिंसा और दुर्व्यवहार के आरोपों में अदालत में पेश किया गया है. ये मामला बीते साल 18 अगस्त का है, जब लड़की की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी और लगभग 25 हड्डियां तोड़ दी गई थी. इस मामले की भयावहता अदालत में बतूल की बहनों के साथ व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के जरिए सामने आई, जिसमें सारा पर लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है.

अभियोजकों के अनुसार, सारा को उर्फान शरीफ ने छोटी-छोटी बातों पर क्रूर सजा दी, जिसमें उसे बार-बार उठक-बैठक करने और बेरहमी से पीटने जैसे काम थे. अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत किए गए व्हाट्सएप मैसेज में यह बताया गया कि बतूल ने सारा के घावों को छिपाने के लिए उसे मेकअप और धूप का चश्मा पहनाने की बात कही थी, ताकि स्कूल में लोग उसकी चोटों को न देख सकें. यह भी बताया गया कि सारा के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे और वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गई थी.

घटना से पहले के घटनाक्रम भी जान लें

शरीफ ने कथित तौर पर सारा के साथ हिंसा की, जिससे उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी सौतेली मां को भी उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी. पुलिस ने बताया कि सारा की मौत से पहले उर्फान शरीफ ने पुलिस को फोन कर यह कबूल किया था कि उसने सारा को बहुत बुरी तरह पीटा था, लेकिन उसका इरादा उसे मारने का नहीं था. इसके बाद सारा की हत्या के आरोप में तीनों आरोपी पाकिस्तान भाग गए थे. इसके बाद पाकिस्तान से वापस आने के बाद उन्हें ब्रिटेन में कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है.

अदालत में पेश किए गए सबूत

अभियोजकों ने जूरी को सारा के साथ हुए दुर्व्यवहार के सबूत के रूप में घर के अंदर की तस्वीरें भी दिखाई, जिनमें वह मृत पाई गई थी. साथ ही सौतेली मां बतूल ने अपनी बहनों को सारा की स्थिति के बारे में कई बार सूचित किया, लेकिन शरीफ द्वारा हिंसा की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया गया. बतूल ने एक बार लिखा था कि अगर सारा को कुछ हो गया तो वह खुद को माफ नहीं कर पाएगी.

ये भी पढ़ें: 10 साल की बेटी को मारकर इंग्लैंड से पाकिस्तान भागा पिता! पुलिस तलाश में जुटी



Source


Share

Related post

पुतिन को बड़ा झटका! ब्रिटेन ने रूसी तेल टैंकर पर किया कब्जा, मचा हड़कंप

पुतिन को बड़ा झटका! ब्रिटेन ने रूसी तेल…

Share ब्रिटेन ने रूस की तथाकथित शैडो फ्लीट के खिलाफ एक बड़ा सैन्य और सुरक्षा अभियान चलाते हुए…
भारत के खिलाफ बवाल काट रहा बांग्लादेश, आज इंडिया बॉर्डर की तरफ आएंगे हजारों लोग, जमात का कांड

भारत के खिलाफ बवाल काट रहा बांग्लादेश, आज…

Share बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी और उसके नेतृत्व वाले इस्लामी और अन्य विपक्षी दलों के गठबंधन ने भारत-बांग्लादेश सीमा…
सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाक, चीन से मांगा एडवांस्ड परमाणु पनडुब्बियां

सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाक, चीन…

Share पाकिस्तान और चीन के बीच एक संभावित रणनीतिक सौदे को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. अमेरिका…