• February 9, 2024

SA20 Final: सनराईजर्स के सामने फाइनल में जाएंट्स की चुनौती; कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीम

SA20 Final: सनराईजर्स के सामने फाइनल में जाएंट्स की चुनौती; कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीम
Share

SEC vs DSG Final Live Streaming & Broadcast: शनिवार को साउथ अफ्रीका टी20 लीग का फाइनल खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और डरबन सुपर जाएंट्स की टीमें आमने-सामने होगी. इससे पहले क्वॉलीफायर-2 में डरबन सुपर जाएंट्स ने जोहांसबर्ग सुपर जाएंट्स को हराया. वहीं, सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जाएंट्स को हराया था. इस तरह दोनों टीमें फाइनल में पहुंची है. हालांकि, अब यह देखना मजेदार होगा कि खिताबी मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है?

कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप और डरबन सुपर जाएंट्स के बीच फाइनल केपटाउन में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार यह मुकाबला रात 9 बजे शुरू होगा. वहीं, भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट देख पाएंगे. इसके अलावा जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. जियो सिनेमा पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में स्ट्रीमिंग देख पाएंगे. इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा. यानी, जियो सिनेमा पर फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.

इन टीमों ने अंतिम-4 के लिए किया क्वॉलीफाई…

इससे पहले प्वॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप टॉप पर रही. सनराइजर्स ईस्टर्न केप के 10 मैचों में 33 प्वॉइंट्स थे. इसके बाद दूसरे नंबर पर डरबन सुपर जाएंट्स रही. डरबन सुपर जाएंट्स के 10 मैचों में 32 प्वॉइंट्स थे. फिर तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः प्रीटोरिया रॉयल्स और जोहांसबर्ग सुपर किंग्स रही. इस तरह सनराइजर्स ईस्टर्न केप के अलावा डरबन सुपर जाएंट्स, प्रीटोरिया रॉयल्स और जोहांसबर्ग सुपर किंग्स ने अंतिम-4 के लिए क्वॉलीफाई किया. जबकि प्रीटोरिया कैपिटल्स और एमआई केपटाउन अंतिम-4 के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर सकी.

ये भी पढ़ें-

Glenn McGrath Birthday: ऑस्ट्रेलियाई टीम का वह गेंदबाज जिसने तोड़ा था सचिन का सपना, टीम इंडिया को 2003 में दी थी शिकस्त

IPL 2024 से पहले LSG के लिए अच्छी खबर! फर्स्ट क्लास मैचों में विपक्षी गेंदबाजों के लिए मुसीबत बना ये बल्लेबाज



Source


Share

Related post

सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला

सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल…

Share Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से…
मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार, चेन्नई ने वानखेड़े किया फतह, 103 रनों की जीत दर्ज कर रचा इतिहास

मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार, चेन्नई…

Share Mumbai Indians Biggest IPL Loss by Runs: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से…
टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के तूफान के बाद भी RCB से बने सिर्फ 175 रन

टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के…

Share Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन…