• June 30, 2026

ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा, वेस्टइंडीज को बुरी तरह पीटकर रच दिया इतिहास

ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा, वेस्टइंडीज को बुरी तरह पीटकर रच दिया इतिहास
Share

Australia Women vs West Indies Women Semi-final: ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (30 जून) को 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया. यह आठवां मौका है कि जब कंगारू टीम ने महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई. यह टूर्नामेंट का 10वां सीजन है. कंगारू टीम अब तक 6 टी20 विश्व कप जीत चुकी है. बात करें सेमीफाइनल की, तो मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत हासिल की. 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसल किया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ. पहले बैटिंग के लिए उतरी वेस्टइंडीज को कंगारू गेंदबाजों ने 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 125 रन पर रोक दिया. टीम के लिए कप्तान और ओपनर हीली मैथ्यूज ने 30 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिनक्स, एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए. 

चेज के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 127 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली. चेज में टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने शानदार पारी खेलते हुए 36 गेंदों में 8 चौके लगाकर 61* रन स्कोर किए. 

बेथ मूनी ने एश्ले गार्डनर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 63* रनों की साझेदारी की, जिसने आसानी से टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. इस दौरान वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हीली मैथ्यूज और चिनेल हेनरी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन 

विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक भी मैच नहीं गंवाया. टीम ने पहले ग्रुप चरण के पांचों मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह बनाई. अब सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बना ली.

ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच 65 रन से जीता. दूसरे मुकाबले में कंगारू टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया. तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स खिलाफ 98 रनों से जीत दर्ज की. आगे बढ़ते हुए चौथे मैच में पाकिस्तान को 113 रन से हराया. पांचवें और ग्रुप चरण के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से शिकस्त दी.

 

यह भी पढ़ें: क्या इंग्लैंड दौरे पर होगा वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब



Source


Share

Related post

Women’s T20 World Cup: South Africa script history with stunning chase against India, surpass Australia’s record

Women’s T20 World Cup: South Africa script history…

Share South Africa beat India by six wickets at Old Trafford. (Pic credit: ICC) Marizanne Kapp produced one…
Pakistan Vs Bangladesh Live Score, ICC Women’s T20 World Cup: Follow Scorecard And Match Action From Southampton

Pakistan Vs Bangladesh Live Score, ICC Women’s T20…

Share Pakistan vs Bangladesh LIVE: The two Asian giants are set for a crucial Group 1 clash today at the…
History made: 11 sixes! Tim David smashes fastest T20I century for Australia | Cricket News – Times of India

History made: 11 sixes! Tim David smashes fastest…

Share Tim David smashed the fastest T20I hundred by an Australian, reaching the landmark in just 37 balls…